लखनऊ में आयोजित फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में अपनी उपज प्रदर्शीत करेंगे जौनपुर के किसान

03 Feb 2026 11:35:17


लखनऊ।लखनऊ के राजभवन में आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जौनपुर के किसानों को अपनी उपज प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा के यह प्रदर्शनी छह से आठ फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राजकीय प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से किसान अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

जौनपुर के बागवानी उत्पादों का होगा प्रदर्शन

प्रदर्शनी में शहद एवं मशरूम, विभिन्न प्रकार के पुष्प और सजावटी पौधे, ताजे फल एवं हरी सब्जियां पॉली हाउस में पैदा किए गए बेमौसमी पुष्प और सब्जियां जौनपुर की विशिष्ट बागवानी फसलें संरक्षित पदार्थ, रंगोली कलात्मक पुष्प सज्जा वर्टिकल गार्डेन एवं फोटोग्राफी आदि वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

6 से आठ फरवरी तक प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

बता दें की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 6 से 8 फरवरी तक प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिले के किसान और बागवान अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। हर साल लखनऊ की राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है।
Powered By Sangraha 9.0