सेब के नकली पौधे बेचने पर चलेगा बागवानी विभाग का डंडा

    03-Feb-2026
Total Views |



नई दिल्ली।हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल में हर साल सेब सहित हजारों फलदार पौधे लगाए जा रहे है। हर साल बागवान नए पौधों की खरीद को लेकर बिचौलियों का शिकार होते हैं। सड़क किनारे बिकने वाली नर्सरी को बेहतरीन गुणवत्ता वाले पौधे बताकर नकली पौधा बेचने वालों पर डंडा चलेगा। राज्य में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही नई पौधे लगाने के कार्य ने जोर पकड़ रहा है।

नए पौधे लगाने के लिए की तैयारी शुरु

नई पौधे लगाने के लिए बागवान गड्ढे तैयार कर रहे हैं। पुराने बगीचों की जगह नए बगीचे तैयार किए जा रहे हैं। सेब के पौधों की खरीद को लेकर अभी भी बागवानों में पूर्ण परिपवक्ता नहीं है। हर वर्ष रामपुर के सैकड़ों बागवान क्षेत्र में अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के पौधे खरीदते हैं। उन्हें अपनी गलती का अहसास तीन से चार साल बाद होता है।

नकली पौधे की रोक के लिए बनी कमेटी

बागवानी विभाग नकली पौधे की पहुंच पर नजर बनाई हुई है। अवैध पौधों पर रोक लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभाग ने इसके लिए कमेटी बनाई है। जिसमें प्रशासन, विभाग, पुलिस और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सेब के पौधे बेचने वालों पर शिकंजा कसेगी। बागवानी विभाग ने प्रशासन को पत्र जारी कर कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

पंजीकृत नर्सरीयों से पौधे खरीदे किसान

बागवानी विभाग ने क्षेत्र के बागवानों को पंजीकृत नर्सरियों से ही सेब सहित अन्य फलदार पौधे खरीदने की नसीहत दी है। रामपुर तहसील में 10 और ननखड़ी में 6 पंजीकृत नर्सरियां हैं, जहां से बागवान अपनी पसंद के सेब और अन्य पौधे खरीद सकते हैं।