27 फरवरी से 1 मार्च तक उत्तराखंड राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी

03 Feb 2026 16:08:26

देहरादून।उत्तराखंड राजभवन में हर साल की तरह इस साल भी वसंतोत्सव सह पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। वसंतोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर लोक भवन में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (रिटा.) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को पूर्ण उमंग, उत्साह व उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए।

आयोजन का व्यापक असर

राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि इस आयोजन का प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि ये आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रहे। बल्कि, इसे अन्य राज्यों से भी जोड़े जाने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए अन्य प्रदेशों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश भी दिए गए। 

प्रतियोगिता में शामिल लोगों को सम्मान मिलेगा

इस बैठक में राज्यपाल ने घोषणा किया कि इस वर्ष से वसंतोत्सव के अवसर पर प्रगतिशील किसान, महिला व युवा स्टार्टअप को राज्यपाल विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में इन तीन श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं को ये सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 

 


Powered By Sangraha 9.0