झारखंड राजभवन में देखिए रंग-बिरंगे गुलाब और ट्यूलिप के अनोखा संसार

    04-Feb-2026
Total Views |

रांची।झारखंड की राजधानी रांची राजभवन एक हप्ता तक आम जन के लिए खुला रहेगा। क्योंकी राजभवन में गुलाब और ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान एक से बढ़कर एक गुलाब और ट्यूलिप की किस्म देखने को मिल रही है। पहली बार यहां पर इस तरीके की नजारे को देखकर बड़े खुश हो रहे हैं और उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं।

यहां गुलाब के अनेक किस्म की दीदार

यहां पर गुलाब का गार्डन देखने को मिलेगा। यहां पर गुलाब के चार से पांच गार्डन हैं। जिसमें 2000 से भी अधिक पौधे है और हर पौधे में कम से कम 6 से 7 बड़ी खूबसूरत गुलाब देखने को मिलेंगे, जो कलर चाहेंगे वैसा डार्क मैरून से लेकर ब्लैक, येलो से लेकर व्हाइट, ऑरेंज व पीच कलर जो आपने कभी नहीं देखा होगा, वह यहां पर देखने को मिल जाएगा।

आकर्षक फूलों का नाजारा

डालिया फूल की लंबाई देखकर तो आप चौक जाएंगे। दो-दो पंजे जितना बड़ा ये फूल है। यह आपके हाथों में भी ना समाये, इतने बड़े फूल अपने केवल फिल्मों में ही देखे होंगे। यही कारण है कि लोग इस तरीके के फूलों को देखने के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाहर नजर आ रहे हैं। यहां पर करीब 40 से 50 वैरायटी के फूल आपको देखने को मिल जाएंगे। मेरीगोल्ड के भी अलग से गार्डन बनाए गए हैं।