गुड़हल में नहीं आ रहे फूल तो अपनाएं ये 5 गार्डेनिंग टिप्स

    04-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।गुड़हल के फूल बहुत सुंदर लगते हैं। सभी लोग अपने गार्डन में गुड़हर के पौधे लगाते है लेकिन पूरी मेहनत के बावजूद पौधे में फूल नहीं आते है तो सही गमले और मिट्टी का चयन जरूरी है। गार्डेनिंग एक्सपर्ट के अनुसार ऐसा गमला लें जिसमें नीचे पर्याप्त छेद हों, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके। इसके अलावा मिट्टी के लिए बगीचे की मिट्टी, वर्मी कंपोस्ट और बालू को बराबर मात्रा में मिलाएं। जिससे गुड़हर के पौधे में बेहतर तरीके से फूल आ सके।

खाद और पोषण का संतुलन

गुड़हल को नियमित पोषण देना बेहद जरूरी है। हर 15 दिन में गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट या घर में बनी जैविक लिक्विड खाद डालें। आप केले के छिलके का पाउडर या छाछ का हल्का घोल भी महीने में एक बार डाल सकते हैं। इससे पौधे को पोटाश और कैल्शियम मिलता है

धूप और पानी का रखे ध्यान

 गुड़हल एक धूप पसंद पौधा है, इसलिए इसे रोजाना कम से कम 4 से 6 घंटे सीधी धूप जरूर दें। धूप की कमी से पौधा तो हरा रहेगा, लेकिन फूल नहीं आएंगे। गर्मियों में नियमित पानी देना जरूरी है

नियमित देखभाल

 गुड़हल के पौधे पर अक्सर एफिड्स, मिलीबग या सफेद कीड़े लग जाते हैं, जो फूल आने से रोकते हैं। इसके लिए सप्ताह में एक बार पत्तों की जांच करें। जरूरत पड़े तो नीम तेल और साबुन के हल्के घोल का छिड़काव करें।