झारखंड के गोड्डा में बागवानी लगा रही है सरकार

04 Feb 2026 10:22:36

रांची।झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत बिरसा ग्रामीण हरित क्रांति योजना के माध्यम से खाली पड़ी जमीन में बागवानी लगाया जा रहा है। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 198 एकड़ जमीन पर फलदार और इमारती पौधे लगाने के लिए प्रखंड के विभिन्य पंचायतों में गड़ढा खुदाई का कार्य शुरू है।

सरकारी सहायता से हो रही है बागवानी तैयार

इस योजना के तहत किसान सरकार की सहायता से बागवानी तैयार कर सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रोजगार सेवक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है, ताकि इस वर्ष जो सरकार से लक्ष्य मिला है। उससे भी अधिक पेड़-पौधे लगाये जा सकेंगे और किसानों को संबल बनाया जा सके। पिछले वर्ष का प्रदर्शन लक्ष्य के अनुरूप नहीं वित्तीय वर्ष 24-25 में बागवानी योजना का प्रदर्शन खराब रहा है।

बताई जाएगी पटवन की महत्व

इस वर्ष, प्रखंड प्रशासन किसानों को बागवानी के साथ-साथ पटवन के महत्व के बारे में भी जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। ताकि वे अपने बागवानी को सफल बना सकें। बागवानी योजना का लाभ एक एकड़ जमीन में ₹449403की राशि से बागवानी योजना लगायी जाएगी, जिसमें ट्रेंच और वृक्ष सरकार की ओर से दी जा रही है।
Powered By Sangraha 9.0