सीकर की बेटी ने सेब की बागवानी कर पेश किया मिसाल

04 Feb 2026 17:39:26


जयपुर।राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से गांव बेरी की प्रगतिशील महिला किसान संतोष देवी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ था। संतोष देवी को यह निमंत्रण राष्ट्रपति भवन दिल्ली आने के लिए भेजा गया था। संतोष देवी 17 साल से जैव‍िक तरीके से सेब और अनार की पौधों को तैयार क‍िया है। रसायन ब‍िल्कुल भी नहीं डाला। पेड़ में 770 ग्राम तक के अनार के फल लगे। ह‍िमाचल और जम्‍मू कश्‍मीर के सेब को राजस्‍थान में पैदा क‍िया। उन्होंने बेटी को दहेज में पौधे द‍िए। समधी को 501 पौधे द‍िए थे, ज‍िसका बगीचा तैयार क‍िया है।

बागवानी के क्षेत्र में मिशाल कायम किया

संतोष देवी ने सेब की खेती कर मिशाल कायम किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के विशेष कार्यक्रम में देशभर से विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है। जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग शामिल होते हैं। संतोष देवी एक महिला किसान होकर बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है।
Powered By Sangraha 9.0