बसंत में गुलाब बड़े और सुंदर खिलेंगे, करें ये बेहद आसान काम

    04-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।फरवरी का महीना बागवानी के लिए सुस्त माना जाता है। इस महीने में प्लांट डॉरमेंट में रहते हैं। लेकिन गुलाब के पौधे के लिए यह बेहद अहम वक्त रहता है। इस महीने में एक काम करने से बसंत में फूलों की झड़ी लग जाती है।जनवरी और फरवरी के दौरान नमी और ठंड की वजह से गुलाब के पौधे फंगल बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ब्लैक स्पॉट, मिल्ड्यू और फफूंद जैसी समस्याएं इस मौसम में तेजी से फैलती हैं।

 करें ये जरूरी काम

गुलाब के पौधे के आसपास गिरे हुए सूखे और सड़ते पत्तों को पूरी तरह हटा दें। क्योंकि पिछले साल के संक्रमित पत्ते फंगल स्पोर से भरे होते हैं, जो गर्मी बढ़ते ही दोबारा एक्टिव हो जाते हैं। जमीन पर पड़े पत्ते नमी को रोककर रखते हैं, जिससे फंगस को पनपने का मौका मिलता है।

 इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा दस्ताने पहनकर सफाई करें।

सफाई के बाद हाथ और बागवानी के औजार अच्छी तरह धो लें।

हटाए गए पत्तों को कंपोस्ट में न डालें, क्योंकि वहां गर्मी इतनी नहीं होती कि फंगल स्पोर नष्ट हो सकें।

इन पत्तों को कूड़ेदान में डालें या नियमों के अनुसार जला दें।