
नई दिल्ली।गर्मियों में फूलों की बागवानी करने के लिए, कुछ विशेष किस्मों के फूल लगाने चाहिए जो गर्म तापमान और कम पानी में भी पनप सकें। कुछ लोकप्रिय विकल्पों में गेंदा, गुलमोहर, पोर्चुलाका, सूरजमुखी, और साल्विया शामिल हैं। हमारी प्रकृति की गोद में कुछ ऐसे पौधे संरक्षित हैं जो चिलचिलाती धूप में भी मन को आनंदित कर देते हैं।आप गार्डन में इनको लगाकर आप भी अपने घर में चार चांद लगा सकते हैं।
बोगनवेलिया
बोगनवेलिया एक ऐसी बेल है जो गर्मियों में फूलों से आपके किचन गार्डन को भर देगी। यह एक कांटेदार बेल है। जो अन्य बेलों की मात्रा में ज्यादा तेजी से बढ़ती हैं। वहीं इसकी खासियत यह है कि गर्मियों में जितना कम पानी डाला जायेगा, उतनी ज्यादा फूल निकलते हैं।
टीकोमा प्लांट
यह पौधा गेसनेरियेस परिवार का पौधा माना जाता है। गेसनेरियेस एक तरह की झाड़ी होती है, जिसमें कई किस्म के फूल खिलते हैं। अगर इसको गमले में लगाया जाएगा तो यह एक पौधे की तरह काम करेगा, वहीं अगर इसका रोपण खुली जमीन में किया जाएगा तो यह बेल का रूप धारण कर लेता है।
अल्लामांडा कैथार्टिका
अल्लामांडा कैथार्टिका एक औषधि प्लांट है। इसकी बेल पर भी आकर्षक फूल आते हैं। यह आपके घर को पीले रंग से रोशन कर सकता है। इसमें अन्य कई तरीके की वैराइटीज मौजूद हैं।
मोगरा प्लांट
मोगरा बेल की खुशबू से आप सभी वाकिफ होंगे। महिलाएं उसके गजरे को बालों में लगाना पसंद करती हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि मोगरे का पौधा एक गमले में ही उगाया जा सकता है।