अमरूद की बागवानी करने पर सब्सिडी दे रहा है उद्यान विभाग

    04-Feb-2026
Total Views |


लखनऊ।उद्याण विभाग उत्तर प्रदेश के मऊ में अमरूद की बागवानी करने पर सहायता प्रदान कर रही है। विभाग की ओर से सहायता प्रदान करने के लिए तगड़ी सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस सरकारी मदद से आप न सिर्फ अच्छे किस्म के पौधे खरीद सकते हैं, बल्कि अपनी बागवानी का सपना भी सच कर सकते हैं।

मऊ में बड़े पैमाने पर अमरूद की बागवानी होती है

मऊ जिले के जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता के अनुसार पूर्वांचल के इलाकों में अमरूद की खेती बड़े पैमाने पर होती रही है। मऊ के परदहां ब्लॉक में अमरूद की बागवानी काफी अच्छे से स्थापित है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग हर साल ‘बागवानी विकास योजना’ और अब नई ‘मुख्यमंत्री बागवानी विकास योजना’ के तहत लक्ष्य तय करता है।

कई वैरायटियों के मिलेंगे पौधे

यदि आप अमरूद की बागवानी लगाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर देना बेहतर है। अप्रैल के महीने से इसकी शुरुआती प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उद्यान विभाग किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराता है, जिसमें लखनऊ-49, इलाहाबादी सफेदा और कई अन्य उन्नत किस्में शामिल हैं। पौधों के साथ-साथ विभाग किसानों को खाद और उर्वरक की सहायता भी देता है।