नई दिल्ली।आज के बदलते समय किसान अनेक प्रकार की बागवानी कर रहे है। बागवानी से किसानों को बेहतर कमाई भी हो रही है। अगर आप भी बागवानी से बेहतर कमाई करना चाहते है तो स्ट्रॉबेरी की बागवानी आपको लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह फलस देखने में जितनी खूबसूरत होती है। उतनी ही कमाई वाली फसल भी है।
स्ट्रॉबेरी की करें खेती
स्ट्रॉबेरी की खेती सिर्फ पानी और धूप से नहीं चलती, इसके लिए सही किस्म, संतुलित पोषण और सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। अगर खेती वैज्ञानिक तरीके से की जाए, तो यही स्ट्रॉबेरी किसानों को शानदार मुनाफा दिला सकती है। आइए जानते हैं कुछ आसान असरदार टिप्स।
सही किस्म का करे चुनाव
स्ट्रॉबेरी की खेती में सबसे पहला और सबसे अहम कदम है सही किस्म का चुनाव। हर किस्म हर इलाके के लिए सही नहीं होती। बड़े, लाल और रसदार फलों के लिए चैंडलर, कैमारोसा, स्वीट चार्ली और विंटर डॉन जैसी उन्नत किस्में सबसे बेहतर मानी जाती हैं। अगर किस्म क्षेत्र और जलवायु के अनुसार चुनी जाए, तो फल का आकार, रंग और वजन अपने आप बेहतर हो जाता है।
सिंचाई और मल्चिंग करें
फल बनने के समय नियमित और नियंत्रित सिंचाई बेहद जरूरी होती है। ड्रिप सिंचाई सबसे बेहतर तरीका है, क्योंकि इससे मिट्टी में सही नमी बनी रहती है और फल छोटे या टेढ़े-मेढ़े नहीं होते। पॉली मल्च या भूसे की मल्चिंग करने से मिट्टी का तापमान संतुलित रहता है।