उद्यान निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में कल 6 फरवरी से आयोजित होगा बागवानी महोत्सव

    05-Feb-2026
Total Views |


पटना।बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बागवानी महोत्सव का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 6 से आठ फरवरी तक होगा। इसका आयोजन कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में राज्य भर से आए किसान, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस महोत्सव में जहां किसानों के लिए बागवानी से जुड़ी सभी तरह की सूचनाएं रहेंगी वहीं यहां आकर राज्य में हाल के वर्षों में हुई उपलब्धियों को भी देखा जा सकता है।

फलों और फूलों की होगी प्रतियोगिताएं

बागवानी महोत्सव को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कलात्मक पुष्प सज्जा, फल एवं सब्जियों में नक्काशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए चित्रकला एवं क्वीज प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा बागवानी महोत्सव में बागवानी से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन होगा।

पूरे बिहार के किसान होंगे शामिल

इस महोत्सव में पूरे बिहार के सभी जिलों के किसान-बागवानअपने-अपने उत्पाद को लेकर शामिल होंगे। और उन्हे अपने उत्पाद के प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। यहां एक ही परिसर में किसान विभिन्न तरह की सब्जियों और फलों की आधुनिक तकनीक से होने वाली खेती से परिचित हो सकेंगे।