आज से लखनऊ में शुरु हो रही है प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

    06-Feb-2026
Total Views |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा दिनांक 06 से 08 फरवरी, 2026 तक जन भवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित की जा रही 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन आज 11:00 बजे किया जाएगा।

अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

उत्तर प्रदेश के उद्यान विभागके निदेशकश्री भानु प्रकाश राम के अनुसार प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों द्वारा सदाबहार पत्तियों वाले पौधे, फूलों के गमले शीतकालीन मौसमी पुष्प, गमलों के कलात्मक समूह, गमलों में उगाई गई शाकभाजी, बोनसाई, सक्यूलेंट्स, औषधीय एवं सुगंध पौधे, बोगेनविलिया, जैविक शाकभाजी, विशिष्ट फल, कट फ्लावर, पान, शहद तथा फल संरक्षण उत्पादों का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों हेतु प्रवेश निःशुल्क

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात् दिनांक 06 फरवरी, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकन एवं ज्ञानवर्धन हेतु खोल दी जाएगी। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों हेतु प्रवेश निःशुल्क तथा अन्य दर्शकों के लिए रूपये 20 प्रति व्यक्ति सांकेतिक प्रवेश शुल्क निर्धारित है, जिसकी टिकटें जन भवन के गेट संख्या-01 पर स्थित टिकट काउंटर से नकद अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।