
नई दिल्ली।घर की बालकनी या छत पर लगे गमलों को हरा-भरा और फल-फूल से लदा देखना हर किसी की इच्छा होती है। माइक्रोन्यूट्रिएंट मिक्सचर खाद इसी ख्वाहिश को बहुत कम खर्च में पूरा कर देती है। कम कीमत, आसान उपयोग और शानदार नतीजों की वजह से यह खाद अब शहरों के साथ साथ गांवों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह खाद बाजार में लिक्विड और पाउडर दोनों रूपों में उपलब्ध है।
इस खाद का करें प्रयोग
माइक्रोन्यूट्रिएंट मिक्सचर खाद पौधों के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित मिश्रण होती है, जो मिट्टी में इनकी कमी को पूरा कर पौधों की वृद्धि, हरियाली और पैदावार को तेजी से बढ़ाती है। कई बार पौधों को पर्याप्त पानी और सामान्य खाद मिलने के बावजूद उनकी बढ़वार सही नहीं होती।
पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है
मिट्टी में जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर और बोरॉन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होना है। माइक्रोन्यूट्रिएंट मिक्सचर खाद इन्हीं तत्वों का बैलेंसड मिक्सचर होती है, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाती है, फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया को बेहतर करती है और नई पत्तियों और कलियों की वृद्धि में मदद करती है।