लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ के राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों के किसान और बागवान शामिल है। इस प्रदर्शनी में यूपी मेट्रो की आधुनिकता और प्रर्यावरण प्रेम का संगम भी देखने को मिलेगा। बता दें कि शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी मेट्रों की टॉय ट्रेन के स्टॉल का दौरा किया। यूपी मेट्रों की टॉय ट्रेन इस दौरान लोगों का दिल जीत लिया ।
लोगों ले रहे है सेल्फी
राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में लोगों ने खुब सेल्फी ली। सेल्फी का सबसे बड़ा स्पॉट यूपी मेट्रो का स्टॉल ही बना हुआ है। यूपीएमआरसी ने फूलों के जरिए भगवान गरुड़ की जो सुंदर आकृति उकेरी है, उसे देखने के लिए लोग कतार लगा रहे हैं। इसके साथ ही फूलों से बना मेट्रो का लोगो भी आकर्षण का केंद्र है।
आकर्षण का बना हुआ है
केंद्र
प्रदर्शनी के स्टॉल पर कानपुर मेट्रो की झलक खास तौर पर दिखाई दे रही है। यहां बच्चों और युवाओं के बीच कानपुर मेट्रो की 'टॉय ट्रेन' और सोवेनियर आइटम्स को लेकर जबरदस्त क्रेज है। मेट्रो अधिकारियों ने यहां आने वाले दर्शकों को कानपुर मेट्रो के आगामी कॉरिडोर-1 की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।