लखनऊ की फल,शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र

    07-Feb-2026
Total Views |

लखनऊ।लखनऊ स्थित राजभवन में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 57वीं प्रादेशिक फल,शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में फल,सब्जी और फूलों की विभन्न वैराइटी के अवाला एक से बढ़ एक कलाकृतियां सबको अचंभित कर रही थी। प्रदर्शनी में फल, सब्जी और फूलों की विभिन्न वैराइटी के अलावा एक से बढ़ एक कलाकृतियां सबको अचंभित कर रही थीं। सेना द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी। बड़ी संख्या में नेचर लवर्स प्रदर्शनी को देखने पहुंचे।

झांकी है आकर्षक का केंद्र

प्रदर्शनी में दस फीट की लौकी, 15 किलो की कद्दू, विभिन्न रंगों के फूलों से बनी कृतियां जैसे भारत माता, गोवर्धन पहाड़ को उठाए श्रीकृष्ण, राम दरबार, श्रीकृष्ण की विभिन्न पुष्पों से बनी विशाल कृति, शंख, गरुण, विवाह मंडप आदि बेहद खास नजर आ रहे थे।

लखनऊ के प्रादेशिक फल,शाकभाजी

लखनऊ की प्रदर्शनी में भारतीय सेना की पराकर्म देखने को मिल रहा है। यहां आर्मी की शक्ति भी देखने को मिल रही है। जहां फूलो से तैयार मिसाइल समेत अन्य कृतियां हर किसी का ध्यान खींच रही थी। वहीं आर्मी द्वारा ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक हथियार समेत अन्य सैन्य साजों-सामान की प्रदर्शनी लगाई गई थी।