बागवानी विभाग के अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक, ड्रैगन फ्रूट की खेती पर जोर

    07-Feb-2026
Total Views |


लखनऊ।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजिक की गई। गुरुवार को सीडीओ हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश में हो रहे मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, ड्रिप माइक्रो क्रॉप और बागवानी मिशन के लक्ष्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।

सभी बाधाओं को दूर करने का निर्देश

इस बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने वर्ष 2025-26 की कार्ययोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं में हो रही तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ड्रैगन फ्रूट, मशरूम खेती और शहद उत्पादन जैसी नवीन तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।

कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन

अधिकारियों ने बागवानों को बताया कि ड्रैगन फ्रूट की बागवानी से कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन की जा सकती है। जो बागवान इन फलसों की बागवानी करना चाहते है उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विभाग के अधिकारी गांव में जाकर किसानों को जागरूर करेंगे और सहायता उपलब्ध कराएंगे।