मोगरे में नहीं आ रहे है फूल तो अपनाएं बेहद आसान विधि

    07-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली। मोगरा अपनी खुशबू के कारण प्रसिद्ध फूलों में से एक है। यह अपनी खुशबू और सुंदरता के कारण पूरे विश्व में फेमस फूल है। लेकिन ठंड के दीन आते –आते मोगरा के पौधा नहीं बढ़ता है। इस समय पत्तिया मुरझा जाती है। फूलों की संख्या कम हो जाती है। आज आपको बताने वाले है कि मोगरा में कौन से खाद डालने से आपके पौधे का विकास तेजी से बढ़ेगा, और फूल भी भारी मात्रा में आएगी।

इन बातों का रखे ध्यान

फरवरी आते-आते मौसम गर्म होने लग जाए तो समझ जाएं कि डॉर्मेंसी का समय खत्म हो रहा है। इस समय आपको सबसे पहले पौधे की छंटाई करनी होगी। पौधे को बेल की तरह बढ़ाना चाहते हैं तो लंबी शाखाओं को रहने दें। दूसरी ओर गोल आकार देना है तो एक्स्ट्रा ब्रांच को काट दें। इस दौरान आप प्रूनिंग के लिए इस्तेमाल कटर को सैनिटाइज जरूर करें।

फंगस से बचाने के लिए इसका लेप लगाए

कटिंग करने के बाद अगर कटे हुए सिरों पर फंगस लगने का खतरा रहता है तो फंगस से बचने के लिए आप किसी अच्छी फंगीसाइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं कटे हुए हिस्सों पर थोड़ी सी हेल्दी का लेप भी लगा सकते हैं

इस खाद का करें प्रयोग

मोगरे पौधे में फूल लाने के लिए फास्फोरस और पोटेशियम की जरूरत होती है। जो केले के छिलके में मिलते हैं। तो आप केले के छिलकों को फेंकने की जगह उन्हें सुखा लीजिए। उसके बाद मिक्सर में पीसकर पाउडर तैयार कर लें।