
नई दिल्ली।नोयडा में बसंत ऋतु के आगमन के साथ रंग-बिरेगे फूलों का भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। बता दें कि नोयडा में सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में 19 से 22 फरवरी 2026 तक 38वीं नोएडा पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी के अनुसार सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फेंस कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, की प्रदर्शनी को और भव्य और आकर्षक बनाया है।
फूलों से बनेगा केदारनाथ मंदिर
इस पुष्प प्रदर्शनी में सबसे बड़ा आकर्षण फूलों से तैयार किया जाने वाला केदारनाथ मंदिर है। जिसकी ऊंचाई करीब 40 फीट रखी जाएगी। इसे हजारों फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों से सजाया जाएगा, जिससे यह दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कई कार्यक्रम का आयोजन
पुष्प प्रदर्शनी केवल फूलों तक ही सीमित नहीं है। इसमें अनेक तरह के प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए ड्राइंग और फूल सज्जा जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।