
सीकर।राजस्थान के सीकर जिले के एक किसान गेंदा की फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहा है। प्रगतिशशील किसान ओमप्रकाश बोराण ने अपने खेत में तीन साल पहले से गेंदे फूल की खेती कर रहा है। इस कारण से ओमप्रकाश एक साल में लगभग 40 लाख रुपए कमा रहे है। वे बताने है खर्च काटकर उन्हे महीने में लगभग 2 लाख रुपये की आमदनी होती है।
कृषि विभाग से मिली प्रेरणा
ओम प्रकाश ने मीडीया से बात करते हुए बताया की सबसे पहले उन्हे कृषि विभाग से मिली जानकारी के बाद उन्होंने गेंदे के फूल की खेती शुरु की थी। यह लगातार दूसरा साल से है जब उनके खेत में नारंगी और पीले रंग के गेंदे के फूल कामयाबी की तस्वीर को पेश कर रहे हैं। ओमप्रकाश के मुताबिक वे बारी-बारी अपने खेत में मौजूद पॉली हाउस में खीरे और फूलों का उत्पादन करते हैं, उनके खेत में दो पॉली हाउस हैं, जिनमें से हाल में उन्होंने 4000 करीब स्कवॉयर मीटर एरिया में गेंदे के फूल लगाएं हैं, तो दूसरे पॉली हाउस में खीरा लगाया है।
बाजार तलाशने में परेशानी
ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें अपनी उपज का बाजार तलाशने में फिलहाल परेशानी होती है। बड़े शहरों तक माल पहुंचाने के लिए उत्पादन भी अधिक चाहिए, लिहाजा कम प्रोडक्शन के दौरान नजदीक की मंडी में उस भाव के खरीदार नहीं मिलते , जितना उपज की क्वालिटी होती है।