लखनऊ।लखनऊ राजभवन में आयोजित फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी अब सोमवार तक रहेगी। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। इस 57वीं प्रादेशिक फल,शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन राजभवन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।
दर्शकों की उमड़ रही है भीड़
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्य प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों की ओर से प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में जैविक उत्पादों, प्राकृतिक फूलों से निर्मित भव्य एवं कलात्मक आकृतियों तथा उद्यानिकी नवाचारों को देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
अनेक विषयों पर आधारित पुष्प आकृतियाँ तैयार
वंदे मातरम्, ऑपरेशन सिंदूर, श्रीकृष्ण की बांसुरी, गोवर्धन पर्वत, भारत के संविधान की प्रतिकृति, नंदी एवं शिवलिंग, स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रीय ध्वज, बिरसा मुंडा, अहिल्याबाई होल्कर, गुरुकुल पाठशाला, रूफ टॉप गार्डनिंग, समुद्री जीवों की झांकी, तितली, गरुड़, विवाह मंडप, सारस पक्षी जोड़ा, सुदर्शन चक्र एवं शंख सहित अनेक विषयों पर आधारित पुष्प आकृतियाँ प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है।