
नई दिल्ली।नोएडा और ग्रेटर नोएडा की किस हाईराइज सोसाइटी में बागवानी सुंदर है, इसके लिए निरीक्षण 6 फरवरी से शुरू हो गया है। शनिवार को फ्लोरीकल्चर की टीम शहर की हाईराइज सोसाइटियों में बागवानी का निरीक्षण करने पहुंची। हर बार की इस बार भी शहर में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के साथ ही शहर की हाईराइज सोसाइटी, घर, क्लब, इंडस्ट्री, रोड साइड बागवानी, छत की बागवानी प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है।
पुष्प प्रदर्शनी में कई प्रतियोगिता होगी आयोजित
इस प्रतियोगिता के तहत शनिवार को शहर की हाईराइज सोसाइटियों में फ्लोरीकल्चर की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव मेंबर के अनुसार पुष्प प्रदर्शनी में बागवानी प्रतियोगिता की आयोजन जा रही है। इस बार नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 100 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इसमें हाईराइज सोसाइटी वर्ग में नोएडा की 9 सोसाइटी और ग्रेटर नोएडा की 6 सोसाइटी भाग ले रही हैं।
नोयडा और ग्रेटर नोयडा में पुष्प प्रदर्शनी
बता दें कि 6 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान निर्णायक मंडल की ओर से बगीचों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए फ्लोरी कल्चर की ओर से 6-7 टीम बनी हुई हैं और हर टीम में करीब 2 से 3 जज होते हैं। बता दें कि नोएडा में 38वीं पुष्प प्रदर्शनी 19 से 22 फरवरी और ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी।