नई दिल्ली। सर्दी का मौसम खत्म होने के बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। अगर आप भी अपने गुलाब की पौधे से इसी बसंत ऋतु में जल्दी फूल लाना चाहते है तो आप इस आसान उपाय के माध्यम से गुलाब में ज्यादा फूल ला सकते है। वसंत ऋतु में गुलाब की देखभाल और रखरखाव बहुत ही जरुरी होता है। ताकी ज्यादा फूल की प्राप्ती हो सके।
निराई-गुलाई करें
बसंत ऋतु आने के बाद मौसम में गर्म होने लगती है। अगर आप चाहते है की आपके गुलाब का पौधा सही तरीके से विकास करें तो आपको इसकी निराई गुलाई करनी चाहिए। इससे मिट्टी को तापमान में होने वाले बदलाव के अनुकूल होने का मौका मिलता है।
छंटाई करें
वसंत ऋतु में गुलाबों की छंटाई करने से नई वृद्धि होती है और पौधों को सर्दियों में हुए नुकसान से उबरने में मदद मिलती है।
पानी का ध्यान रखे
बसंत ऋतु में मौसम गर्म होने से मिट्टी में नमी की मात्रा कम हो जाती है। नमी का आकलन करने के लिए लगभग 3 इंच नीचे खोदकर थोड़ी मिट्टी लें। यदि मिट्टी भुरभुरी है, तो पानी देने का विचार करें।
कीटनाशक का प्रयोग करें
यदि आपने पौधे में फफूंद रोगों लग रहा है तो वसंत ऋतु में कीटनाशक का प्रयोग करना बेहतर माना जाता है।
स्प्रे से सर्दियों में पनपे काले धब्बे और फफूंदी के बीजाणुओं को नष्ट कर देगा। इस स्प्रे के लिए सही समय बहुत महत्वपूर्ण है।