एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन

    08-Feb-2026
Total Views |

आगरा।एकीकृत बागवानी विकास मिशनयोजनांतर्गत वर्ष 2025-26 की जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन 06 फरवरी 2026 को नवीन कम्युनिटी हाल, आगर में संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ. मनीष कुमार द्वारा संतरा एवं अन्य उद्यानिकी फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण, प्याज एवं लहसुन की उन्नत उत्पादन तकनीक तथा रोग प्रबंधन पर जानकारी दी गई।

बागवानी योजनाओं की जानकारी दी गई

कार्यक्रम में उप संचालक उद्यान श्री अर्जुन सिंह राजपूत द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जबकि ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अशोक झंकारे द्वारा विभिन्न उद्यानिकी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

बागवान और अधिकारी हुए शामिल

 कार्यक्रम स्थल पर पुष्प प्रदर्शनी, सूक्ष्म ड्रिप सिंचाई, सब्जी, फल, मसाला फसलें, प्राकृतिक खेती एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से संबंधित उत्पादों की सजीव प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में श्री अनोखीलाल चौहान, श्री सुरेन्द्र यादव, श्रीमती ललिता वर्मा, श्री अरविंद परमार, श्री धीरज गोयल, श्री भारत सिंह चौहान, दिव्या शाह, श्री अर्जुन यादव सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।