किन्नू की नई किस्म जारी, अब बागवानों को बढ़ेगी पैदावार

    09-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।पंजाब के किन्नू किसानों के लिए खुशखबरी है। कृषि वैज्ञानिकों ने किन्नू की नई किस्म PAU Kinnow-1 रिलीज है। इस किस्म में बहुत ही कम बीज पाए जाते है। प्रति फल लगभग 3.4 बीज होता है। यह किन्नू की किस्म बागवानी क्षेत्र में बदलाव लाएगी। इससे जूस की पैदावार उपभोक्ता पसंद और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बेहतर होगी।

पंजाब में सबसे ज्यादा किन्नू की खेती

बता दें कि किन्नू पंजाब की फल अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह प्रति वर्ष लगभग 13.2 लाख टन किन्नू उत्पादन करता है और राज्य के कुल फल क्षेत्र का करीब 47 फीसदी हिस्सा है। अनुकूल कृषि-जलवायु, संस्थागत समर्थन और किसानों की उद्यमशीलता ने इसके विकास को गति दी है।

1956 से शुरु हुई थी किन्नू की खेती

किन्नू की खेती 1956 में अबोहर के रीजनल फ्रूट रिसर्च स्टेशन में शुरू हुई थी और 1968 में व्यावसायिक खेती के लिए अनुशंसित हुई। 1970 में लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह फसल अब 2023-24 में लगभग 49,000 हेक्टेयर तक बढ़ चुकी है।