नई दिल्ली।वसंत ऋतु के आगमन से रंग-बिरंगे फूल खिल गए है। कीचन से लेकर बालकनी तक खूबसूरती बढ़ गई है। इस मौसम में फूलों की खेती करने वाले किसानों की अच्छी कमाई हो रही है। वसंत ऋतु में फूलों की उपज बढ़ने के साथ मार्केट में मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में फूलों की खेती करने वाले किसान अभी अच्छी कमाई कर रहे हैं।
पैंसी का पौधा लगाएं
बागवानी के जानकारों का माने तो आप बसंत ऋतु में पैंसी का पौधा लगा सकते है। यह एक बेहद आकर्षक फूल है और इसकी पंखुड़ियों पर तितली जैसी गहरी रंगत की आकृति बनी होती है। यह ठंडे मौसम में अच्छी तरह खिलता है और वसंत की शुरुआत में लगाने के लिए उपयुक्त है।
डायन्थस की रोपाई करें
अगर किसान चाहें, तो वसंत ऋतु में डायन्थस की भी रोपाई कर सकते हैं। इसे सुई वाली गुलनार या ‘पिंक’ भी कहा जाता है। गार्डन के लिए यह एक और बेहतरीन विकल्प है। अक्टूबर से फरवरी के अंत तक इसे रोपा जा सकता है और बसंत में यह खूब फूल देता है।
बगीचों को रंगीन बना देगा बोगनविलिया
अगर आप बागवानी के शौकीन हैं, तो अपने गार्डन में बोगनविलिया भी लगा सकते हैं, जिसे बोगनवेलिया या कागज के फूल के नाम से भी जाना जाता है।यह एक लोकप्रिय सजावटी पौधा है।