नई दिल्ली। आज के बदलते समय में सब लोग चाहते है कि उनके गार्डन में लगाए गुलाब में फूल आए। लेकिन बागवानी की सही टिप्स नहीं मिलने के कारण गुलाब के पौधे में सही तरीके फूल नहीं आते है। आज आपको बताने वाले है गुलाब के पौधे में क्या डाला जाए जिससे गुलाब के पौधे में सही तरीके से फूल आए।
कोकोपीट बेहतर खाद
गुलाब के पौधे में नारियल से तैयार कोकोपीट से की जा रही यह खेती किसानों के लिए आमदनी का नया और टिकाऊ जरिया बनती जा रही है। नारियल से बने खाद को कोकोपीट कहा जाता है। आपको बता दें कि नारियल के छिलके से कोकोपीट तैयार किया जाता है। इसमें नमी को लंबे समय तक रोकने की क्षमता होती है और यह पौधों की जड़ों को पर्याप्त हवा भी देता है।
कोकोपीट से पौधा जल्दी बढ़ता है
कोकोपीट फूलों के लिए बेहतर साबित होता है। यह फूलों की खेती के लिए यह बेहद उपयुक्त साबित हो रहा है। कोकोपीट में तैयार गुलाब के पौधे सिर्फ जल्दी ही नहीं बढ़ते है बल्कि उनकी गुणवत्ता और रंग भी बेहतर होता है। इस तकनीक को हाइड्रोपोनिक या सॉयललेस खेती के रूप में जाना जाता है।