देहरादून।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के 10 गावों को गेंदा फूल की खेती से अब नई पहचान बनेगी। उद्यान विभाग की पहल पर इन गांवों के 100 किसानों को गेंदा उत्पादन कारोबार से जोड़ा जाएगा। विभाग के अनुसार पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर गेंदा फूल की खेती की जाएगी। इससे दो हजार टन गेंदे के फूल का उत्पादन हो सकेगा।
10 गावों में कलस्टर स्थापित
उद्यान विभाग ने धौलादेवी, हवालबाग, द्वाराहाट, चौखुटिया और लमगड़ा विकासखंडों के 10 गांवों का चयन गेंदा फूल की खेती के लिए किया है। हर क्लस्टर गांव में 25 किसानों को शामिल किया जाएगा। योजना के तहत पांच लाख रुपये से पांच क्लस्टर गांवों में कुल 100 किसानों को गेंदा उत्पादन कारोबार से जोड़ा जाएगा। इन गांवों पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर गेंदे की खेती होगी। विभाग के मुताबिक इसमें दो हजार क्विंटल गेंदे के फूलों का उत्पादन होगा।
गेंदा फूल की रहती है ज्यादा मांग
गेंदा के फूल का उत्पादन करने वाले किसानों को जिला योजना के तहत 50 और बागवानी मिशन के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में किसानों को आसानी से कम कीमत में फूल के बीज भी उपलब्ध हो सकेंगे। जिले में पूरे साल भर गेंदे के फूल की बाजार में काफी मांग रहती है। खासकर के शादियों
खासकर पूजा, शादियों, त्यौहारों, सम्मान समारोह के दौरान गेंद की खपत अधिक बढ़ जाती है।