नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने को कहा कि भारत अब फलों और फूलों के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में आयात की जरूरत नहीं होगी। बेंगलुरु में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में चौहान ने कहा कि सरकार का ध्यान अधिक मांग वाली फसलों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने पर है।
ड्रैगन फ्रूट की उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा
एक मीडीया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत पहले एवोकाडो का आयात करता था, लेकिन अब देश में इसका उत्पादन शुरू हो गया है। मंत्री ने विशेष रूप से ड्रैगन फ्रूट का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को इसमें भी आत्मनिर्भर बनना होगा।
उच्य गुणवता वाले फलों की उत्पादन करें किसान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जोर देकर कहा कि भारत को फलों और सब्जियों का उत्पादन करने में भारत को हर तरह से फलों और सब्जियों की उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा। किसानों बागवानों को उच्य गुणवता वाले फलों की उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनना होगा।