पटना।बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार राज्य में फूलों की खेती की बढ़ावा देकर किसानों को लाभ प्रदान कर रही है। प्रदेश की सरकार ने गेंदा फूल की खेती का दायरा बढ़ाया है। राज्य में गेंदा विकास योजना के तहत 29 जिलों को कवर किया जाएगा।
29 जिलों में गेंदा के फूलों की खेती
प्रदेश सरकार फूलों की खेती, विशेषकर गेंदा के उत्पादन पर भी बड़ा निवेश कर रही है। गेंदा विकास योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 5 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए राज्य के 29 प्रमुख जिलों को चिन्हित किया गया है।
बिहार के इन जिलों में होगी गेंदा की खेती
योजना के तहत अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय और मधेपुरा में खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा नालंदा, नवादा, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और वैशाली में भी फूलों की खेती की जाएगी।