नई दिल्ली।अगर आप फूलों की खेती करते है, और गर्मी के दिनों में फूलों की खेती करना है, तो यह खबर आपके लिए है। गर्मी के समय में फूलों की खेती करने से पहले इसका तरीका जानना बेहद जरुरी है। दरअसल, गर्मी के मौसम में फूलों की खेती करना या घर में गमलों में पौधे लगाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि तेज गर्मी के कारण फूल जल्दी सूखने लगते हैं।
दो तरीकों से करें फूल की खेती
बागवानी के विशेषज्ञों के अनुसार फूलों की खेती दो तरीकों से की जाती है। पहला तरीका घरों में गमलों में शोभा बढ़ाने के लिए पौधे लगाना और दूसरा व्यावसायिक खेती के रूप में खेतों में फूल उगाना होता है। ग्लेडियोलस और गुलाब का सीजन लगभग खत्म हो चुका है। इसलिए अब रजनीगंधा और गर्मियों में होने वाले गेंदा फूल की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
फूलों के बीज की सीधे करें बुआई
फूलों की बेहतर पैदावार के लिए सही समय पर बुवाई करना जरूरी है। इस समय ग्लेडियोलस और गुलाब का सीजन खत्म हो चुका है। इसलिए रजनीगंधा के कंद की बुवाई करनी चाहिए. वहीं गेंदा के बीज की नर्सरी तैयार की जा सकती है। फ्रेंच वैरायटी का छोटा गेंदा इस समय लगाने के लिए उपयुक्त माना जाता है।