उत्तराखंड में सेब की उत्पादन बढ़ाने के लिए एप्पल मिशन लॉन्च

    10-Mar-2026
Total Views |


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा में बजट 2026-27 का बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1,11,730 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले बजट से करीब 10 फीसदी ज्यादा है। इस बजट में सेब की उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘मिशन एप्पल’ को शुरू करने की घोषणा की गई है। ग्रामीण विकास के लिए सड़क का जाल बिछाने पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मिशन एप्पल पर खर्च होंगे 42 करोड़

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट में सेब किसानों की कमाई बढ़ाने के साथ ही उत्पादन भी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए ‘मिशन एप्पल’ की शुरुआत की जा रही है और इस पर 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उत्तराखंड सेब की बागवानी के लिए प्रसिद्ध

उत्तराखंड में सेब का उत्पादन प्रमुखता से होता है, और यह राज्य जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के बाद भारत में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है यहाँ प्रतिवर्ष लगभग 44 हजार मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन होता है। उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक सेब पैदावार होती है, इसके अलावा चमोली, टिहरी, और बागेश्वर में भी खेती की जाती है।