पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में पुष्पोत्सव-2026’ का शुभारंभ

    10-Mar-2026
Total Views |

पानीपत।हरियाणा के पानीपत के बोटैनिकल सासाइटी द्वारा आयोजित 7वां वार्षिक फ्लावर शो पुष्पोत्सव 2026 का शुभारंभ आज 10 मार्च से हो गया है। यह आयोजन आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत की ‘बोटैनिकल सोसाइटी’ द्वारा आयोजित की गई। बता दें कि यह आयोजन 7वां वार्षिक फ्लावर शो पुष्पोत्सव है। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में फूलों की विभिन्न प्रजातियों और प्रकृति के अद्भुत रंगों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जागरुक करना

पुष्प प्रदर्शनी सह पुष्पोत्सव 2026 का आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता को प्रकृति व वनस्पतियों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. बलकार सिंह और शिक्षक प्रभारी ललिता ने बताया कि प्रदर्शनी में दुर्लभ और आकर्षक फूलों को प्रदर्शित किया जाएगा। जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

जाने पुष्प प्रदर्शनी का समय

इस पुष्प प्रदर्शनी सह पुष्पोत्सव का आयोजन 10 और 11 मार्च 2026 को न्यू साइंस ब्लॉक, आर्य पीजी कॉलेज में होगा। प्रदर्शनी का समय 10 मार्च सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक और 11 मार्च सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए भी खुली रहेगी।