गर्मी में भी पौधे में आएंगे बहुत सारे फूल करें यह आसान उपाय

    11-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली।लेकिन आज के बदलते समय में लोगों को बागवानी करने का शौक रहता है। छत पर छोटा सा गार्डन बनाकर सबकों बागवानी करना पसंद है। जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू होता है, पौधों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तेज धूप, गर्म हवा और पानी की कमी के कारण पौधे जल्दी मुरझाने लगते हैं।

सालों भर फूल प्राप्त कर सकते है

अगर आप सही तरीके से पौधे की देखभाल करें तो गर्मियों में भी पौधे पूरी तरह हरे-भरे रह सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी के साथ आप अपने बालकनी गार्डन से सालोभर फूल प्राप्त कर सकते है।

सही समय पर पानी का प्रयोग करें

गर्मियों में पौधे में पानी देना बेहतर होता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण मिट्टी जल्दी सूख जाती है। ऐसे में पौधों को नियमित रूप से पानी देना जरूरी होता है।

तेज धूप से करें बचाव

गर्मी के मौसम में तेज धूप पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कई बार लगातार तेज धूप पड़ने से पौधों की पत्तियां जल जाती हैं और वे सूखने लगते हैं। ऐसी स्थिति में गमलों को ऐसी जगह रखें जहां आधी धूप और आधी छाया मिल सके।