कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अब सेब की बागवानी हो रही है। कहा जाता है कि सेब की बागवानी के लिए ठंडे मौसम और पहाड़ी इलाकों में ही अच्छी मानी जाती है। यही वजह है कि सेब की बागवानी ज़्यादातर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में की जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले किसान बनवारी लाल ने सेब की खेती से अलग पहचान बना रखी है। किसान बनवारी लाल ने गर्म इलाके में सेब की खेती कर एक नई मिसाल कायम की है।
जाने सेब की बागवानी करने का तरीका
गर्मियों के मौसम का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। उस समय चाहे मनुष्य हो या हरे भरे पौधे चिलचिलाती गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते है, लेकिन किसान बनवारी लाल की कड़ी मेहनत से सेब की अच्छी बागवानी कर रहे हैं और बाग में पेड़ अच्छी तरह फल दे रहे हैं।
50 साल से करते है कृषि कार्य
बता दें कि किसान बनवारी लाल लगभग 50 वर्षों से कृषि कार्य करते है। इसलिए, वह खोज कर नई-नई प्रजाति की खेती कर रहे हैं और उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। बनवारी लाल दो सालों से बागवानी भी कर रहे हैं। उन्होंने कौशांबी की धरती पर 40 से 42 तापमान में भी सेब का उत्पादन कर दिया है।