बागवानी मंत्री जगत सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित नर्सरी का निरीक्षण किया

    11-Mar-2026
Total Views |


शिमला।हिमाचल प्रदेश के राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को कंडाघाट के डेढ़घराट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने आधुनिक बागवानी प्रशिक्षण ले रहे बागवानों से संवाद किया। बागवानी मंत्री ने बागवानों से आग्रह किया कि वे आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीक, पौधरोपण और अन्य जानकारी अपने सहयोगियों के साथ साझा करें, ताकि सभी किसानों को नई तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा सके।

कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित नर्सरी का निरक्षण किया

उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित नर्सरी का भी निरिक्षण किया और अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिया। जगत सिंह नेगी ने बताया कि एचपी शिवा परियोजना के तहत वर्ष 2025-26 में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि सेब के अलावा अन्य फलों की बागवानी को प्रोत्साहित किया जा सके।

नई किस्मों की बागवानी होगी तैयार

बागवानी मंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की जलवायु के अनुसार नई किस्मों को तैयार कर बागवानों की आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उष्णकटिबंधीय बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उष्णकटिबंधीय फलों को उच्च घनत्व पौधरोपण के तहत लाया जा रहा है।