कश्मीर में समय से पहले ही खिल गए बसंत के फूल

    11-Mar-2026
Total Views |


श्रीनगर।देश का केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर अपने मौसम के कारण जाना जाता है। सर्दियों के मौसम को छोड़ दिया जाए तो बसंत ऋतु में भी फूल खिलते है। फरवरी और मार्च में जम्मू कश्मीर में ठंडी हवाएं और हल्की बर्फबारी होती है, लेकिन इस साल घाटी लगभग एक महीने पहले ही फूलों के रंगों और खुशबू से भर गई है।

मौसम का बदलाव के कारण समय से पहले खिला फूल    

वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव वैश्विक गर्मी और जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है। गर्मी की बढ़ती लहरों और वर्षा में कमी ने कश्मीर के पारंपरिक मौसम के चक्र को बदल दिया है। गुलाबी और सफेद बदाम के फूल घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं, लेकिन किसानों और मौसम विशेषज्ञों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

किसानों की बढ़ रही चिंता

किसानों का सबसे बड़ा डर है अचानक ठंडी हवाओं या देर से पड़ने वाली ठंड का, अगर तापमान अब गिरता है, जैसा अक्सर मार्च में होता है, तो खुले फूल जम जाएंगे और मर जाएंगे। ये फूल बाद में फलों में बदलते हैं।

बागवानों विशेषज्ञों की राय

बागवान और बागवानी के विशेषज्ञों के अनुसार मौसम उनकी फसल योजना को प्रभावित कर रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण सिर्फ फूल ही जल्दी खिल रहे हैं, बल्कि फल और सब्जियों की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है।