नई दिल्ली।अगर आप आम की बागवानी करते है और तो यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। बागवानी के वैज्ञानिकों के अनुसार आम के बागों में अच्छी मात्रा में बौर आने से इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।
फूल आने से बागवानों में उम्मीद
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वांचल में इस बार आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इस समय बागों में अच्छी मात्रा में बौर आए हैं। आम की पैदावार सामान्यत: एक साल कम और एक साल अधिक होती है। इस साल पेड़ों पर फूल अच्छी मात्रा में आए हैं, जिससे पैदावार बेहतर रहने की संभावना है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी कि इस समय आम के पेड़ों पर किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव न करें।
आम के बौर पर कीटनाशक के छिड़काव से बचे
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वाचल में इस बार आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इस समय बागों में अच्छी मात्रा में बौर आय है। विशेषज्ञों ने बागवानों को सलाह दी कि इस समय आम के पेड़ों पर किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव न करें।
इस समय दवा की छिड़काव से उत्पादन प्रभावित
इस दौरान मधुमक्खियां और अन्य कीट फूलों पर बैठकर परागण की प्रक्रिया को पूरा करते हैं। यदि इस समय दवाओं का छिड़काव किया गया तो इससे परागण प्रभावित हो सकता है और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।