मार्च के महीने में गुड़हल के पौधे में करें यह काम, नहीं होगी फूल की कमी

    12-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।मार्च का महीना फूलों की खेती और बागवानी के लिए प्रसिद्ध होता है।आज आपको बताने वाले है कि आप मार्च के महीने में अपने गार्डन में लगे गुड़हर से कैसे ज्यादा फूल प्राप्त कर सकते है।आज आपको बताने वाले है मार्च में गुड़हर के पौधे से क्या-क्या डालना चाहिए।  

मार्च में पौधे की कटाई छटाई करें

मार्च में कटाई छटाई करना बेहतर माना जाता है। अगर गुडहर के पौधा सुख गया है या पुराना हो गया है तो समय से इसकी कटाई छटाई करना बेहतर होता है। मार्च में आप अपने गुड़हल के पौधे को फूलों से लदा हुआ हरा-भरा बना सकते हैं।

मार्च में खाद और पोषण दे

मार्च के महीने में आप गार्डन में लगे गुड़हल की जड़ें में सरसों की खली हर 15 दिन में 1 चम्मच और केले के छिलके की खाद  पोटैशियम से भरपूर, जिससे फूल बड़े और चमकदार बनते हैं।गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट का प्रयोग करना बेहतर होता है।

धूप और पानी का ध्यान रखे

गुड़हल को भरपूर धूप और नमी पसंद होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी नुकसान भी कर सकता है। गुड़हल में 6-7 घंटे की सीधी धूप मिल सकती है।ज्यादा पानी से जड़ें गल सकती हैं, इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जांच लें।