लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में अमर उजाला की ओर से पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली इस पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 13 मार्च को होगा और इसका समापन 15 मार्च को की जाएगी। इस प्रदर्शनी में विभिन्य प्रकार के सुंदर फूल, कैक्टस, बोन्जाई का प्रदर्शन होगा। तीन दिन तक पुरा अमर उजाला परिसर अपने रंग-विरंगे फूलों से चमक उठेगा।
अनेक प्रकार के फूलों का लोग करेंगे दीदार
इस पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के फूलों की संसार देखने को मिलेगी, जिसमें अनेक प्रकार की कैक्टस और बोन्जाई का अनोखा संसार का दीदार लोग करेंगे। इस पुष्प प्रदर्शनी में आस-पास के क्षेत्रों से बागवानी के शौकीन शामिल होंगे। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से सबसे बेहतर प्रदर्शक का चयन किया जाएगा। प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर पुरस्कृत वितरन किया जाएगा।
बागवानी विशेषज्ञ होंगे शामिल
बरेली में अमर उजाला हर साल पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन करती है। प्रदर्शनी में सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, असाधारण वैरायटी, कैक्टस, बोन्जाई एवं गार्डन वर्ग में शामिल कराया जा सकता है। यह एंट्री अमर उजाला परिसर में ही कराई जा सकेगी। इसके लिए 13 तारीख तक पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इस अवसर पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्लांट साइंस डिपार्टमेंट प्रोफेसर और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं बागवानी विशेषज्ञ शामिल होंगे।