मंडी का यह किसान करता है स्ट्रॉबेरी की खेती

    12-Mar-2026
Total Views |
cc
मंडी।हिमाचल प्रदेश के मंडी में कृषि विभाग ने जाइका परियोजना के माध्यम से प्रदेश के किसान धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में विकास खंड चौतड़ा की ग्राम पंचायत भड्याडा के निवासी अरविंद कुमार ने प्राकृतिक खेती के जरीये एक सफल उदाहारण पेश किया है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने घर में प्राकृतिक खेती शुरू की

बता दें कि शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत अरविंद कुमार ने जाइका परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने घर में प्राकृतिक खेती शुरू की। वर्तमान में उन्होंने स्ट्रॉबेरी की सफल फसल तैयार की है, जिसे बाजार में अच्छे दाम मिल रहे हैं।

किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जाइका परियोजना के प्रदेश में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को हिमकोष, धौलाधार मिल्क और जाइका मुख्यालय की ओर से भडयाड़ा में किसानों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।