स्ट्रॉबेरी विकास योजना 2026 के तहत खेती और पैकेजिंग पर 40% तक सब्सिडी

    12-Mar-2026
Total Views |
ST
नई दिल्ली।आज के बदलते समय में लोग अनेक प्रकार से खेती कर रहे है। नई कृषि-बागवानी से किसानों को बेहतर कमाई हो रही है। बिहार सरकार राज्य में कृषि –बागवानी को बढ़ावा देने के लिए बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना 2026 शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को खेती से लेकर पैकेजिंग तक पर सरकारी अनुदान दिया जा रहा है। जिससे उनकी लागत कम हो और बाजार में बेहतर कीमत मिल सके। अगर किसान आधुनिक खेती अपनाना चाहते हैं तो यह योजना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

क्यों खास है बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना?

बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य के किसानों को उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। स्ट्रॉबेरी की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इस योजना के जरिए किसानों को खेती के साथ-साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग में भी मदद दी जा रही है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए। किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहता हो। किसान पंजीकरण होना जरूरी है और  बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।