इस फूल की खेती से मालामाल बना रहा है यह किसान

    13-Mar-2026
Total Views |

बागपत।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं। खासकर फूलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का अच्छा साधन बनती जा रही है। जिले के रटोल गांव में कई किसान फूलों की खेती कर रहे हैं और इससे अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं। यहां के खेतों में रंग-बिरंगे फूलों की खेती न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल रटोल गांव के किसान रिजवान भी फूलों की खेती कर रहे हैं। इस बार उन्होंने सूरजमुखी जैसे दिखने वाले एक खास फूल की खेती की है, जिसे स्थानीय किसान मार्किटके नाम से जानते हैं।

मार्किट फूल की बाजार में है मांग

रिजवान बताते है कि पहले उनके पिता और दादा भी फूलों की खेती करते थे। उनका कहना है कि फूलों की खेती में मेहनत जरूर लगती है, लेकिन यदि सही तरीके से देखभाल की जाए तो इससे अच्छा मुनाफा भी मिलता है। उन्होंने बताया कि मार्किटनाम से पहचाने जाने वाले इस फूल की बाजार में अच्छी मांग रहती है।

मार्किट में इस फूल की कीमत 250 रुपये प्रति किलो

मार्किट में इस फूल की कीमत करीब 250 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है। यही वजह है कि इस फसल से उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। शादी-समारोह, धार्मिक कार्यक्रमों और सजावट के लिए फूलों की मांग लगातार बनी रहती है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है।