आजमगढ़।उत्तर प्रदेश सरकार आम की बागवानी करने के लिए बढ़ावा दे रही है। किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान करने के लिए राज्य में आम की बागवानी लगाई जाएगी। उद्यान विभाग की ओर से जो किसान आम की बागवानी करना चाहते है उन्हे इस सुविधा की लाभ प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाकर किसान आम की बागवानी शुरू कर सकते हैं और अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सब्सिडी
एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को यह व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें किसान अपने खेत में आम की बागवानी लगा सकते हैं। 1 हेक्टेयर में आम की बागवानी करने के लिए किसान 10 * 10 के राशियों से अपनी जगह पर 100 पौधों की बागवानी कर सकते हैं। जिसके लिए इस सहायता का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। एक हेक्टेयर में आम की बागवानी करने के लिए पौधे के साथ-साथ ₹80 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, विभाग में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करते हुए लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में उद्यान विभाग की तरफ से संचालित इस योजना का लाभ लेते हुए किसान जहां एक तरफ आम की बागवानी शुरू कर सकते हैं।