पटना।बिहार के समस्तीपुर के पूसा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में इस बार तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम विकसित कृषि उन्नत भारत रखी गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस बार का मेला हर साल की तुलना में काफी खास होने वाला है।
कृषि-बागवानी तकनीक की जानकारी दी जाएगी
इस अवसर पर किसानों को कृषि-बागवानी में प्रयोग होने वाले आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से भी खेती से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बीज और पौधे खरीद सकते है
इस अवसर पर किसानों को कृषि-बागवानी क्षेत्र में हो रही तकनीक के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उन्नत किस्म के बीज और पौधे भी किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान इन बीजों और पौधों को खरीदकर अपने खेत में लगा सकते हैं और उनकी खेती की विधि भी वहीं पर विशेषज्ञों द्वारा समझाई जाएगी।