सोलापुर के भगवा अनार की विदेशों में है भारी डिमांड मार्च में शुरू करें बागवानी

    15-Mar-2026
Total Views |


मुंबई।जब भी अनार की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में पहला ध्यान अफगानिस्तान का आता है। अफगानिस्तान का अनार अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण फेमस है। लेकिन क्या आप जानते है महाराष्ट्र के सोलापुर में उगाए जाने वाले अनार के बारे में, जिसे जी आई टैक मिला है। इसके बाद से इसकी भी मांग दुनिया में बढ़ गई है। अब को सोलापुर की अनार की मांग विदेशों में भी है। फिलहाल सोलापुर में उगाए जाने वाले अनार की सप्लाई दुबई सहित कई देशों में हो रही है. इससे किसानों की अच्छी कमाई हो रही है।

सोलापुर अनार की बागवानी का केंद्र

बता दें कि सोलापुर अनार उत्पादन का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां की हल्की और रेतीली मिट्टी तथा अनुकूल जलवायु अनार की खेती, खासकर भगवा अनार किस्म के लिए बहुत उपयुक्त है। जिले के सांगोला तालुका के किसान सबसे अधिक अनार उगाते हैं। खास बात यह है कि यहां के किसान ड्रिप सिंचाई और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा अनार उत्पादन

ऐसे महाराष्ट्र देश के कुल लगभग 54.85 फीसदी अनार उत्पादन करता है। यहां की सूखी जलवायु, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और आधुनिक खेती तकनीकें उच्च गुणवत्ता वाले अनार की खेती के लिए अनुकूल हैं। राज्य में भगवा और गणेश जैसी लोकप्रिय किस्में उगाई जाती हैं। खासकर सोलापुर के अलावा नासिक, सांगली और अहमदनगर जिलों में भी किसान अनार उगाते हैं। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के अनुसार महाराष्ट्र में करीब 17.6 लाख टन अनार का उत्पादन होता है।