सिर्फ 1 साल में तैयार होकर फल देने लगता है शहतूत का पौधा

    15-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली।बागवानी करने वाले लोगों को बीच शहतूत का पौधा काफी ज्यादा फेमस हो रहा है। यह पौधा न केलव छाया प्रदान करता है। बल्कि इसके स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों की बाजार में अच्छी मांग रहती है। सही तकनीक से पौधा तैयार किया जाए तो यह कम समय में फल देना शुरू कर देगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार शहतूत के पौधे की खास बात यह है कि इसे ग्राफ्टिंग तकनीक के माध्यम से जल्दी तैयार किया जा सकता है, जिससे पौधा तेजी से बढ़ता है और जल्दी उत्पादन देने लगता है।

कैसे तैयार करें शहतूत का पौधा

शहतूत का पौधा तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको देशी पौधे की एख मजबूत और स्वस्थ टहनी का चयन किया जाता है। इस टहनी को काटकर एक प्लास्टीक का बैग तैयार कर स्वस्थ टहनी का चयन किया जाता है। इस टहनी को काटकर पॉलीथीन बैग में लगाया जाता है, ताकि उसमें जड़ें विकसित हो सकें।

ग्राफ्टिंग तकनीक से करें पौधा तैयार

शहतूत के पौधे को जल्दी फल देने योग्य बनाने के लिए गाफ्टिंग तकनीक का प्रयोग किया जाता है। शहतूत की टहनी लेकर उसे लगभग चार इंच तक काटा जाता है। इसके बाद इस टहनी को देशी पौधे के ऊपर लगाकर ग्राफ्टिंग की जाती है।

बाजार में रहती है अच्छी मांग

बाजार में शहतूत की मांग मार्च और अप्रैल में खुब रहती है। सीजनल फल के रुप में लोग इसका सेवन करते है। इसका सीजन शुरू होने पर बाजारों में इसकी अच्छी बिक्री होती है। फलों का मूल्य सामान्यतः 40 से 55 रुपये प्रति किलो तक मिल सकता है, जिससे अच्छी आमदनी की संभावना रहती है।एक स्वस्थ और मजबूत पौधा साल भर में लगभग पांच हजार रुपये तक के फल दे सकता है।