
लखनऊ।पपीता एक ऐसा फल जिसकी फल बहुत कम समय में तैयार हो जाता है। अगर आप कम समय में बागवानी से बेहतर कमाई करना चाहते है तो पपीते की बागवानी सबसे बेहतर बिकल्प बन सकती है। क्यों की इसे लगाने के 8 महीने के बाद ही फल आना शुरू हो जाता है। पपीता के लिए मार्च अप्रैल का महीना सबसे अच्छा होता है। इस महीने अगर पपीते लगाते है तो यह जल्द ही तैयार हो जाता है।
पपीते की बागवानी से बेहतर कमाई
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नहामऊ गांव के युवा किसान संदीप कुमार ने अन्य फसलों के मुकाबले पपीते की खेती की शुरुआत की और इसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ। आज करीब आधे एकड़ में पपीते की खेती कर वे दो लाख रुपये मुनाफा कमा रहे है। संदीप कुमार के अनुसार पहले परंपरागत खेती करते थे, लेकिन बहुत ज्यादा कमाई नहीं होने के कारण उन्होंने बागवानी को अपनाया। आज वे लगभग एक एकड़ में पपीते की बागवानी कर रहे है। जिससे उन्हे बेहतर कमाई हो रही है।
आप भी कर सकते है पपीते की बागवानी
अगर आप पपीते की बागवानी करना चाहते है तो यह आपके लिए बेहद आसान है कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। सबसे पहले गढ़ढे की खोदाई करनी चाहिए। पपीते का पौधा लगाने के पहले सहीं से गढ़ढे की खोदाई करने के बाद सड़ी हुई गोबर का प्रयोग करें। एक पौधे की दूरी दूसरे पौधे से लगभग 4 से 5 फीट की होनी चाहिए। जिससे पेड़ की ग्रोथ अच्छी होती है और फसल की पैदावार भी ज्यादा होती है।