नई दिल्ली।शनिवार को एनसीआर के प्रमुख शहर फरीदाबाद में फ्लावर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसका शुभारंभ किया। बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम की ओर से सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया। आज इस फ्लावर फेस्टिवल का आखिरी दीन है।फ्लावर फेस्टिवल की शुरूआत के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के लिए ये एक सौभाग्य की बात है कि इतने बड़े स्तर पर फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम आने वाले समय में भी शहर के लोगों के लिए इसी तरह के बड़े और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
अनेक प्रकार के फूलों का दीदार
इस फ्लावर शो में अनेक प्रकार के दुर्लभ फूलों का लोगों ने दीदार किया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग टाउन पार्क देखने के लिए पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों से सजा ये फेस्टिवल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।