देहरादून।पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागवानों की तकदीर बदलने और सेब की उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने मिशन एप्पल योजना के तहत प्रदेश में 42 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार मिशन एप्पल योजना के तहत प्रदेश में 42 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें 20 से 25 फीसदी अंश जिले को मिलने की उम्मीद है। इससे नैनीताल जिले के फल-पट्टी क्षेत्र मुक्तेश्वर, रामगढ़, नथुवाखान के बागवानों को फायदा होगा।
मिशन एप्पल योजना से आकर्षित होंगे बागवान
योजना केवल पौधे बांटने तक सीमित नहीं है बल्कि विभाग स्वयं आगे आकर किसानों के लिए वैज्ञानिक पद्धति से बगीचों की तैयारी, सुरक्षा के लिए घेराबंदी, सिंचाई के लिए आधुनिक ड्रिप इरिगेशन सिस्टम की स्थापना आदि कार्य कराता है। बजट में एप्पल मिशन के लिए प्रावधान करने से किसानों की आय बढ़ने के साथ नए बागवान भी इस ओर आकर्षित होंगे। उत्तराखंड में मिशन एप्पल के तहत इटली और नीदरलैंड की तर्ज पर अति सघन बागवानी अपनाकर सेब उत्पादन को 3 से 3 गुणा बढ़ाने का लक्ष्य है।
60 प्रतिशत तक की सब्सिडी
मिशन एप्पल योजना के माध्यम से उद्यान विभाग के तहत बागवानों को 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। इसका अर्थ है कि एक आधुनिक बगीचा तैयार करने में लगने वाली लागत का केवल 40 प्रतिशत खर्च ही बागवान को वहन करना होगा।